+91-9784211114 , +91-291-2731555   gdmcmt07@gmail.com
Yurtdışı Çalışma izni

World Heritage Day

18-Apr-2026

GDMCMT कॉलेज के विद्यार्थियों ने आज ऐतिहासिक भ्रमण के तहत शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का शैक्षणिक दौरा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने घंटाघर, पाल हवेली ,गुलाब सागर अचलनाथ मंदिर सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय से आचार्य दीपंकर पाल तथा लक्षिता भाटी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इन स्थलों के इतिहास, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय इतिहास और विरासत से जोड़ना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ इस भ्रमण में भाग लिया तथा इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जे.जे. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपने इतिहास व संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

© Copyright 2026 G.D. Memorial College Of Management And Technology | All Rights Reserved.
Developed By Technoknitters